पार्क और शॉपिंग मॉल में युवाओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
प्यार के इजहार का प्रतीक माने जाने वाले वेलेंटाइन पखवारे की शुरूआत मंगलवार से हो गई। पहले दिन रोज डे पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में इस दिन को सेलीब्रेट किया। जहां युवाओं ने अपने दोस्तों को गुलाब का फूल दिया तो कई विद्यालयों में विद्यार्थियों ने शिक्षक को गुलाब देकर प्रेम का भाव व्यक्त किया। दूर बैठे दोस्त को याद करने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया।
चौदह फरवरी तक चलने वाले वेलेंटाइन पखवारे का पहला दिन युवाओं के लिए बेहद खास होता है।
रोज डे को लेकर मलदहिया, लंका, मैदागिन, चौक, लहुराबीर आदि जगहों पर सजी गुलाब के फूलों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। और दिनों में पांच से दस रुपये मिलने वाला गुलाब रोज डे के दिन दोगुने दाम पर बिका।
वैसे तो बाजार में लाल, गुलाबी, सफेद, पीला गुलाब बिक रहा था लेकिन सबसे अधिक डिमांड लाल और गुलाबी डिमांड की रही। सबने अपनी-अपनी पसंद का गुलाब खरीदा और दोस्तों को देकर प्रेम का इजहार किया। पहले दिन पार्कों, शापिँग मॉल आदि पर भी चहल-पहल अधिक दिखी।
उधर सोशल मीडिया के माध्यम से भी रोज डे मनाने वालों ने भी मैसेज, फोटो आदि भेजकर दोस्तों को इसकी बधाई दी।
अमूमन वेलेंटाइन डे को लेकर लोग प्रेमी-प्रेमिका के प्यार का इजहार से जोड़कर देखते हैं लेकिन कई विद्यालयों में छात्रों ने शिक्षकों को गुलाब भेंट कर इस पल को यादगार बनाया।