फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ropeway Fare in Varanasi: कैंट-गोदौलिया 50, रथयात्रा 40 व काशी विद्यापीठ का 30 रुपये; मई में पूरा होगा निर्माण

Tue, 10 Mar 2026 11:03 AM IST
Pragati Chand राहुल दुबे, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में रोपवे का किराया तय हो गया है। सीएम के निर्देश के बाद कमिश्नर कमेटी ने  रेट तय किए। साथ ही रिपोर्ट शासन को भेजी। वहीं मई में निर्माण पूरा होने का लक्ष्य है। इसके बाद तीन महीने ट्रायल के बाद आम लोगों के लिए रोपवे शुरू होगा। 
विज्ञापन
ropeway varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोपवे के किराये को नए सिरे से तय कर दिया गया है। कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक सफर के लिए 50 रुपये, कैंट से रथयात्रा 40 रुपये और कैंट से काशी विद्यापीठ तक 30 रुपये किराया प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने किराया निर्धारण कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

विज्ञापन


देश के पहले शहरी रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी क्रम में रोपवे का किराया नए सिरे से तय कर लिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक यात्रा के लिए 50 रुपये किराया रखा गया है, जबकि कैंट से रथयात्रा तक 40 रुपये और कैंट से काशी विद्यापीठ तक 30 रुपये किराया तय किया गया है।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में हुई बैठक में रोपवे के किराये को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किराया ऐसा रखा जाए जिससे आम लोग भी आसानी से इसका उपयोग कर सकें। इसके बाद कमिश्नर एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने दूरी और शहर में चल रहे टेम्पो-ऑटो के किराये को आधार बनाते हुए रेट तय किए। कमेटी की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है और माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोपवे स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के अनुसार रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और 15 मई तक इसका काम पूरा होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लगभग तीन महीने तक इसका ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद ही इसे आम लोगों के लिए शुरू किया जाएगा। रोपवे शुरू होने के बाद कैंट से गोदौलिया तक का सफर कुछ ही मिनटों में पूरा हो सकेगा, जिससे शहर के ट्रैफिक दबाव को भी काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे; पांच घायल

दुकानों के किराये पर निर्णय नहीं
रोपवे स्टेशनों के अंदर बनने वाली दुकानों के किराये और आवंटन को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि रोपवे शुरू होने के बाद स्टेशनों पर आने वाली भीड़ और व्यावसायिक संभावनाओं को देखते हुए दुकानों के किराये का निर्धारण किया जाएगा। वहीं, रोपवे के सफल संचालन के बाद ही दूसरे चरण यानी फेज-2 की योजना पर काम शुरू किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि यदि पहला चरण सफल रहता है तो शहर के अन्य हिस्सों में भी रोपवे विस्तार की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें