फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज-वाराणसी मार्ग की बायीं लेन कांवरियों के लिए सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सावन मेले के मद्देनजर बुधवार से आगामी 15 अगस्त तक के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। मंगलवार को एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान प्रयागराज से वाराणसी आने वाले मार्ग की बायीं लेन कांवरियों के लिए आरक्षित रहेगी और दायीं लेन पर हल्के वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। आमजन से अपील की है कि जरूरी न हो तो महीने भर नेशनल हाईवे नंबर दो पर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मैदागिन से चौक होते हुए गोदौलिया के बीच प्रत्येक रविवार सुबह से मंगलवार सुबह तक वाहन न आएंगे और न जाएंगे। लक्सा से रामापुरा, गोदौलिया की ओर जाने वाले वाहनों को लक्सा थाना से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। लहुराबीर से होकर गोदौलिया के तरफ जाने वाले सवारी वाहनों को बेनिया तिराहा तक ही जाने दिया जाएगा। अस्सी, सोनारपुरा से होकर गोदौलिया जाने वाले वाहनों को सोनारपुरा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। मोढै़ला तिराहा से मंडुवाडीह चौराहा की तरफ और मंडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज चौकी की तरफ वाहन नहीं चलेंगे। सिगरा चौराहा से रथयात्रा, गुरुबाग की ओर जाने वाले वाहनों को सिगरा चौराहा से दाएं मोड़ कर महमूरगंज, ककरमत्ता होकर बीएचयू भेजा जाएगा। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की तरफ जाने वाली एंबुलेंस को रथयात्रा, गुरुबाग तिराहा होकर निकाला जाएगा। सावन भर प्रत्येक रविवार, सोमवार और मंगलवार की रात में नो इंट्री नहीं खुलेगी और सभी वाहन पास रविवार से मंगलवार सुबह तक निरस्त रहेंगे।
यात्री वाहनों के लिए रूट प्लान
प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली की तरफ से वाराणसी आने वाली बसें मोहनसराय से गंगापुर, अकेलवा होते हुए चांदपुर तक आएंगी। शहर से जाने वाले वाहन चांदपुर चौराहा से कपसेठी, भदोही, औराई या कछवा रोड होकर जाएंगे। गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसें पुलिस लाइन चौराहा, ताड़ीखाना, चौकाघाट, अंधरापुल होकर कैंट तक आएंगी। जौनपुर की तरफ से आने वाली बसें बाबतपुर, हरहुआ, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर, अर्दली बाजार, पुलिस लाइन चौराहा, ताड़ीखाना, चौकाघाट, अंधरापुल होकर कैंट तक जाएंगी। प्रयागराज से वाराणसी आने वाले हल्के वाहन कछवा रोड, राजातालाब, मोहनसराय बाईपास से डाफी/अमरा अखरी से नीचे उतर कर चितईपुर चौराहा, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के सामने से महमूरगंज पुलिस चौकी से लहरतारा ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए धर्मशाला चौराहा से कैंट स्टेशन तक आएंगे। चांदपुर चौराहा से मोहनसराय के बीच शनिवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक वाहनों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

भारी वाहनों के लिए व्यवस्था
प्रयागराज होकर वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली और बिहार की तरफ जाने वाले भारी वाहन फतेहपुर बाईपास चौराहे से रायबरेली डलमऊ, मुंशीगंज, मछलीशहर, जौनपुर सिपाह चौराहा, चंदौली होते हुए जाएंगे। कोई भी वाहन फतेहपुर से गोपीगंज होते हुए चंदौली की ओर नही जाएगा। बिहार की तरफ से चंदौली, मोहनसराय होकर कानपुर जाने वाले भारी वाहन शनिवार रात 11 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक सकलडीहा, सैदपुर, औडि़हार, मुंशीगंज, डलमऊ फतेहपुर होकर जाएंगे। गाजीपुर, बलिया, मऊ से प्रयागराज की तरफ जाने वाले हल्के वाहनों को औडि़हार से डायवर्ट कर चंदवक, सिपाह चौराहा जौनपुर से मछलीशहर, डलमऊ होकर भेजा जाएगा। जौनपुर से वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ, बलिया जाने वाले भारी वाहनों को वाजिदपुर तिराहा जौनपुर से वाराणसी की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। आजमगढ़ से वाराणसी होकर प्रयागराज जाने वाले वाहनों को खुज्झी मोड़ थाना चंदवक से जौनपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
वाहनों की पार्किगिं के स्थान
रोहनिया स्थित अनंत हास्पिटल के सामने, रोहनिया स्थित हनुमान मंदिर के सामने, जगतपुर इंटर कॉलेज का मैदान, भाष्करा पोखरा मुढ़ैला, एफसीआई गोदाम, कैंसर हॉस्पिटल के सामने रेलवे का मैदान, मजदा टाकीज लक्सा, सनातन धर्म इंटर कॉलेज रामापुरा, अनाथालय आश्रम के अंदर कमच्छा नीमामाई रोड, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज का मैदान कमच्छा, वाजिदपुर तिराहे से बायें रिंग रोड पर पार्किंग, कटिंग मेमोरियल ग्राउंड, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का मैदान, क्वींस इंटर कालेज का मैदान, भारत माता मंदिर, सिगरा, बेनिया बाग मैदान, आजमगढ़ अंडर पास-वे से ऊपर रिंग रोड पर, संदहा से रिंग रोड पर, भदऊं चुंगी के पास रेलवे का मैदान, नेशनल इंटर कॉलेज पीलीकोठी, मच्छोदरी पार्क, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने मैदागिन, बाबा कीनाराम आश्रम के सामने रविंद्रपुरी रोड के दोनों तरफ , सामने घाट से बाएं सनबीम स्कूल के बगल में और नरिया से हैदराबाद रोड पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें