यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। पहली बार 4500 कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों को क्यूआर कोड लगा परिचय पत्र दिया जाएगा। परीक्षा में पारदर्शिता बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
क्यूआर कोड लगे कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र में नाम, ड्यूटी का स्थान, फोटो, विद्यालय का नाम, स्नातक का विषय, अध्यापन का विषय, पद, मोबाइल नंबर आदि जानकारी होगी। क्यूआर कोड स्कैन कर ड्यूटी पर तैनात शिक्षक और कर्मचारी के बारे में जानकारी ली जा सकती है। केंद्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण जिलास्तर पर कराया गया है। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय से हर जिले में तीन मास्टर ट्रेनर भी चुने गए है। इस बार जिले को 6 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त सचल दल भी हर सेक्टर में रहेंगे। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी।