सारनाथ में आयोजित जिलास्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का सम्मान अस्सी घाट पर हुआ। डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पोर्ट्स स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से चार चरणों में आयोजित एसएस रोल स्केटिंग प्रतियोगिता के छह खिलाड़ियों ने पदक जीता। कोच एके अंसारी ने बताया कि मानस साहनी कांस्य, गार्गी रजत, तक्ष्य रजत, अबुजीन कांस्य ने कांस्य जीता।