महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और रूस की कोज्मा मिनिन निजनी नोवगोरोद स्टेट पेडागॉजिकल यूनिवर्सिटी की ओर से शुरू दो सप्ताह के कोर्स में छात्रों को वस्त्र कला और शॉर्ट वीडियो से परिचित कराया गया। रूसी भाषा पर आधारित कार्टून फिल्म देखकर छात्रों ने नया भाषा पाठ सीखा। कोर्स की अध्यापिका और प्रसिद्ध भाषाविद् डॉ. नजेज्दा इगोरएवना ने विद्यार्थियों को रूसी भाषा पर आधारित कार्टून दिखलाया और रूसी कविता का पाठ कराया।