Varanasi News: रोजगार की तलाश में जुटे यूपी- बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है। वाराणसी जिले में 9 और 10 दिसंबर को करौंदी स्थित गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज परिसर में काशी सांसद रोजगार महाकुंभ लगेगा। इसमें 80 विदेशी कंपनियां नौकरी का ऑफर देंगी।
मिशन रोजगार के तहत जिले में 9 और 10 दिसंबर को करौंदी स्थित गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज परिसर में काशी सांसद रोजगार महाकुंभ लगेगा। इसमें 80 विदेशी सहित कुल 300 कंपनियां भाग ले रही हैं। इसमें सऊदी की सबसे ज्यादा 70 कंपनियां रहेंगी।
विज्ञापन
योग्य अभ्यर्थियों को 3.60 लाख रुपये तक का पैकेज मिलेगा। मेला स्थल पर ही वे क्यूआर कोड से पंजीकरण कर सकते हैं। मेले में पूर्वांचल के अलावा यूपी के अन्य शहरों और बिहार से भी युवा आएंगे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मेला की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय सभागार में समीक्षा की।
सेवायोजन अधिकारी को समय से पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। इस मेले में करीब 300 राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेंगी। 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। अधिकतम वार्षिक पैकेज 3.60 लाख रुपये तक होगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, सेवायोजन अधिकारी मौजूद रहे।