वाराणसी। मस्जिद मीर नजीर हुसैन में मंगलवार को कदीमी इफ्तार का आयोजन किया गया। नमाज के बाद रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। मंगलवार शाम औरंगाबाद स्थित मस्जिद में मौलाना बाकर रजा बलियावी ने नमाज पढ़वाई। इस दौरान मजलिस और मातम भी हुआ। कोविड के कारण कदीमी इफ्तार में रोजेदारों की संख्या गिनती भर रही। एलिया बलियावी और अहमद बलियावी ने पेशखानी की। मजलिस के बाद कोरोना के खात्मे की दुआ की गई। दूसरी ओर ईमानिया अरबिक कॉलेज में मजलिस का आयोजन हुआ। मजलिस को मौलान मुहम्मद अकील हुसैनी ने खिताब किया। मस्जिद कालीमहल में हाजी फरमान हैदर ने कहा कि अब रमजान खत्म होने वाला है। लोगों को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और फितरा अदा करें।