जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अब धीरे-धीरे कमी आती जा रही है। जहां मई के पहले सप्ताह में 1000 से 1500 हर दिन मरीज मिले वहीं अब संख्या 1000 के कम हो गई है। अब तक 11 दिनों में 10945 मरीज मिले, जबकि 94 मरीजों की मौत भी हुई।
कोरोना काल में अब तक सबसे ज्यादा अप्रैल में 42740 नए मरीज मिले थे, जबकि 176 मरीजों की मौत भी हुई थी। अप्रैल के मुकाबले इस बार संक्रमित मरीजों के मिलने के ग्राफ में थोड़ी कमी आई है, लेकिन मौत के आंकड़ों में कमी लाना अब भी स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। इस महीने एक मई को सबसे ज्यादा 1765 मरीज मिले थे जबकि 15 मरीजों की मौत हुई थी। उसके बाद से संख्या कम होती जा रही है।
हर दिन आठ से 10000 की रिपोर्ट
रोजाना मिलने वाली जांच रिपोर्ट भी 8000 से 10000 के बीच रह रही है। चिकित्सकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अभी संक्रमण की रफ्तार में और भी कमी देखने को मिल सकती है।
मौत न हो इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। अब तो अस्पतालों में बेड और आक्सीजन की कमी दूर हो गई है, जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। लोगों को चाहिए कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। लक्षण आने पर तुरंत जांच कराएं। समय पर इलाज मिलने से जल्द राहत मिलेगी।-डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
तिथि मरीज मौत रिपोर्ट संक्रमण दर
01मई 1765 15 9618 18.3
02 मई 1294 11 7232 17.8
03मई 992 17 5358 18.5
04मई 1328 8 8483 15.6
05 मई 806 9 8256 9.7
06मई 876 9 10667 8.2
07मई 624 4 7364 8.4
08मई 942 4 9226 10.2
09 मई 851 9 9087 9.3
10मई 745 8 8087 9.2
11 मई 722 4 10561 6.8