फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर से गर्भवती सहित दो युवतियां चकमा देकर भागीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर से एक गर्भवती युवती सहित दो युवतियां लापता हो गई। मामला सार्वजनिक होते ही हड़कंप मच गया। कैंट थाने की पुलिस दोनों युवतियां की खोजबीन कर रही है। वन स्टॉप सेंटर में एक युवती रोहनिया क्षेत्र से लाई गई थी। इसके साथ ही एक युवती लॉकडाउन में घूमते हुए मिली थी तो उसे भी वन स्टॉप सेंटर में रखी गई थी। दोनों युवतियां रविवार की शाम सेंटर से देखरेख में लगे कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकली। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों युवतियों की तलाश कराई जा रही है। सेंटर के प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें