फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: इंडियन बैंक की लघु शाखा से 1.17 लाख की लूट, असलहा सटाकर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम 

Tue, 06 Jul 2021 07:05 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

राबर्ट्सगंज कोतवाली स्थित मधुपुर बाजार की घटना है। एक बाइक से तीन लोग शाखा पहुंचे। आधार कार्ड से रुपये निकालने की बात कही। अचानक उनमें से दो बदमाश काउंटर फांद कर शाखा संचालक के पहुंचे और असलहा सटाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
सोनभद्र: इंडियन बैंक की लघु शाखा में लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली स्थित मधुपुर बाजार में मंगलवार की सुबह बदमाशों ने इंडियन बैंक की लघु शाखा से 1.17 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तीनताली गांव निवासी दीपक जायसवाल मधुपुर बाजार में फुटहरवा पुल के पास किराये के मकान में इंडियन बैंक की लघु शाखा चलाते हैं। मंगलवार की सुबह दस बजे वह शाखा खोलकर लेनदेन कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक से तीन लोग पहुंचे और आधार कार्ड से रुपये निकालने की बात कही। अचानक उनमें दो बदमाश काउंटर फांद कर दीपक के पास पहुंच गए। दीपक के अनुसार, एक ने उनको तमंचा सटा दिया और दूसरा कैश बॉक्स से रुपये समेटने लगा। रुपये लेने के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए। 

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

दीपक के अनुसार बदमाश 1.17 लाख रुपये ले गए हैं। घटना के बाद दीपक ने स्कार्पियो से कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा करने की भी कोशिश की। सूचना पर राबर्ट्सगंज कोतवाली और सुकृत चौकी पुलिस पहुंची। एएसपी विनोद कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीओ राजकुमार तिवारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि लघु शाखा में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। आसपास की अन्य दुकानों में लगे कैमरे में बदमाश भागते दिख रहे हैं। लूट के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम बना दी गई है। ग्राहक सेवा केंद्र व लघु शाखाओं की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें