वाराणसी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री के निलंबन के लिए कर्मचारियों में नाराजगी है। परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक से मिलकर इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए निलंबन वापसी की मांग की। क्षेत्रीय प्रबंधक से बातचीत के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रेश कुमार मिश्रा ने जो पत्र दिया है, उसमें 24 से 26 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से 4 बजे तक धरना देने की जानकारी दी। यह भी चेतावनी दी कि अगर इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो 26 दिसंबर के बाद से भूख हड़ताल, चक्का जाम भी किया जाएगा। इस दौरान इंद्रेश मिश्रा, कमलेश यादव, विवेकानंद मिश्रा, अमरनाथ तिवारी मौजूद रहे। ब्यूरो