फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने यात्रियों को 6 रुपये में मास्क पहनाएगा रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना से यात्रियों को बचाव को लेकर रोडवेज अब मास्क का उत्पादन कर रहा है। लखनऊ स्थित वर्कशॉप में कपड़े का मास्क कर्मचारियों ने बनाना शुरू कर दिया है। कैंट बस स्टेशन पर यह मास्क महज छह रुपये प्रति पीस में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो में मास्क की बिक्री की जाएगी। जरूरत पड़ी तो बसों में भी परिचालक मास्क की बिक्री कर सकेंगे। इसके साथ ही सैनिटाइजर की भी बिक्री की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि बस स्टेशन पर फिलहाल यह मास्क उपलब्ध करा दिया गया है। ट्रिपल लेयर का मास्क महज छह रुपये में यात्रियों को दिया जाएगा। सिर्फ यात्रियों को ही यह मास्क उपलब्ध होगा। यह ऐसा मास्क है, जो कोरोना संक्रमण से बचाव में काफी कारगर है। परिक्षेत्र के 8 डिपो के एआरएम सहित अन्य अधिकारियों को इसे लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें