फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीड़िता के बयान में विरोधाभास के कारण आरोपी की जमानत पर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अपर सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद्र तिवारी की अदालत ने चौबेपुर थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी के लिए अपहरण करने के आरोपी छात्र शनि कुमार की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। कोर्ट ने पीड़िता के बयान में विरोधाभास पाया था। साथ ही पीड़िता की मां ने उसके ननिहाल में होने की जानकारी न होने के कारण गलत मुकदमा लिखवाने और मामले में आरोपी की संलिप्तता नहीं होने का हलफनामा भी कोर्ट में दिया। इस मामले में तीन जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कैद
वाराणसी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अनुभव द्विवेदी की अदालत ने जंसा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम के साथ सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म के मामले में बसवरिया निवासी आशुतोष मिश्रा उर्फ राहुल को दोषी पाया है। अभियुक्त को अदालत ने 20 वर्ष की कैद और 18 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता ने आशुतोष पर दुष्कर्म का मुकदमा 28 जनवरी 2020 को दर्ज कराया था। अदालत ने विचारण के बाद अभियुक्त को दोषी पाया और सजा सुनाई। ब्यूरो
भाई की हत्या के आरोपियों की हत्या के लिए मांग रहे पांच करोड़
रोहनिया। अखरी निवासी एनडी तिवारी की शूलटंकेश्वर मंदिर से घर लौटते समय 5 अप्रैल 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुकदमे के वादी और गवाह एनडी तिवारी के छोटे भाई दुर्गा प्रसाद तिवारी को फोन किया जा रहा है। जिसमें पांच करोड़ रुपये देने पर भाई की हत्या के आरोपियों का काम तमाम कर दें। दुर्गा प्रसाद तिवारी ने एसीपी रोहनिया और पुलिस कमिश्नर को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दुर्गा ने कहा कि उनके भाई का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपियों द्वारा उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले की जांच एसटीएफ या क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की गई है। कहा कि हमारे पूरे परिवार की सुरक्षा की जाए। हम लोग काफी भयभीत है। पुलिस कमिश्नर और एसीपी रोहनिया से मिलकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही, मांग की है कि साजिश में शामिल लोगों का खुलासा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें