फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बैरिया से प्रयागराज के लिए चलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। केसरवानी वैश्य सभा के तत्वावधान में एक लॉज में आयोजित होली मिलन समारोह में स्वजातीय बंधुओं ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। मुख्य अतिथि प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म को बरकरार रखने के लिए हमें अपने संस्कार पर ध्यान देना होगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने केसरवानी वैश्य समाज को पिछड़ी जाति में शामिल करने के लिए कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव रखे जाने का आश्वासन दिया। मांझी से बैरिया वारा हल्दी के रास्ते बलिया तथा मांझी बैरिया वाया रेवती सहतवार के रास्ते बलिया तक तथा बैरिया से प्रयागराज तक रोडवेज बस चलाने की घोषणा की। कहा कि नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि मटन वर्मा जमीन उपलब्ध कराते हैं तो यहां रोड़वेज बस डिपो खोला जाएगा। इस अवसर पर सोहन केशरी, तीर्थ राज गुप्ता, प्रवीण केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें