पंदह। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया जमीन गांव में बृहस्पतिवार को दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। चार वर्षीय रश्मि भारती पुत्री नीरज घर में सोई हुई थी। झोपड़ी रखते समय अचानक दीवार गिर गयी जिसकी चपेट में बच्ची आ गई। ईंट को हटाकर बच्ची को निकाला गया और स्वास्थ्य केंद्र बघुडी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रश्मि की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
लेकिन परिजन जिला अस्पताल न ले जाकर घायल को मऊ ले जा रहे थे। रास्ते में रश्मि ने दम तोड़ दिया। रश्मि मां-बाप की इकलौती पुत्री थी।