फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चोपन-भरहरी मार्ग पर फिर से शुरू होगी रोडवेज बस की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। परिवहन निगम ने जिले के ग्रामीण मार्गों पर यातायात सुविधा बढ़ाने की कवायद कर रहा है। चोपन-भरहरी मार्ग पर तीन साल बाद फिर से रोडवेज बस चलाने की तैयारी की है। इससे करीब 25 गांवों के लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज से चोपन-भरहरी और फिर वाराणसी तक करीब तीन साल पहले तक रोडवेज बस का संचालन होता था। कोरोना कॉल के दौरान चोपन-भरहरी मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया।
इसके बाद से इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे जुगैल के साथ ही नेवारी, भरहरी और मध्य प्रदेश की सीमा से लगते करीब 25 गांवों के लोग डग्गामार वाहनों से सफर करने को विवश हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को अधिक किराया देकर यात्रा करना पड़ता है। कई बार वाहन बदलने की वजह से उनका समय भी ज्यादा लगता है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं, अब उनकी यह समस्या दूर होने वाली हैं।
सोनभद्र डिपो को मिल रही आठ नई मिनी बसों में से एक रोडवेज बस को इस मार्ग पर संचालित किया जाएगा। इससे जुगैल, भरहरी, नेवारी क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें