फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कालिका धाम-रामेश्वर मार्ग पर दौड़ी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। कालिका धाम से रामेश्वर होते हुए वाराणसी को जाने वाली रोडवेज बस का संचालन बृहस्पतिवार से पुनः शुरू हो गया है। इस बस सेवा के बहाल होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

विगत 2 फरवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रवीर बाबू निहाला सिंह की 119वीं जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. तेग बहादुर सिंह ने इस समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया था कि रोडवेज बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीणों को तीर्थ धाम रामेश्वर, कचहरी और वाराणसी शहर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मंत्री ने बस के पुनः संचालन की घोषणा कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें