फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सड़क बताएगी काशी की पहचान, खास डिजाइन से होंगी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित हो रहे वाराणसी की सड़कें भी अब यहां की खासियत की ब्रांडिंग करती नजर आएंगी। चौड़ीकरण होने वाले पांच प्रमुख प्रवेश मार्गों को अलग-अलग डिजाइन से सजाया और संवारा जाएगा। इसमें लहरतारा से बीएचयू की मॉडल सड़क पर काशी विश्वनाथ का डमरू और त्रिशूल की डिजाइन से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए डिवाइडर पर लगने वाली फसाड लाइट में डमरू और त्रिशूल की डिजाइन को लैस किया गया है। इसके अलावा बाकी चार सड़कों के लिए नंदी, बनारसी साड़ी, भगवान बुद्ध सहित अन्य डिजाइन पर मंथन किया जा रहा है। वाराणसी के इनर रिंग रोड के रूप में विकसित हो रही मोहनसराय से बौलिया, लहरतारा से बीएचयू, कचहरी से सिंधौरा मार्ग, चांदपुर से अकेलवा और कालीमाता मंदिर पांडेयुपर से रिंग राेड तक सड़क को सिक्स और फोरलेन के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब इन सड़कों को खास डिजाइन के जरिये सजाया जा रहा है, ताकि सड़क से गुजरने वालों को काशी की पहचान के साथ खास अनुभूति हो।
फिलहाल फुलवरिया फोरलेन के लहरतारा वाले हिस्से से करीब 500 मीटर तक की सड़क को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तैयार कर लिया गया है। मुख्य अभियंता एके द्विवेदी ने बताया कि लहरतारा से बीएचयू की फोरलेन शहर की मॉडल सड़क के रूप में विकसित होगी। बाकी सड़कों की डिजाइन जल्द ही तय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें