वाराणसी। बीएचयू में रविवार को हुई शोध प्रवेश परीक्षा में 1228 अभ्यर्थियों में से 666 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 5620 अनुपस्थित रहे। इस तरह 46 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। विज्ञान संस्थान के लेक्चर थियेटर में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा नियंता और उनकी टीम ने निरीक्षण किया। परीक्षा नियंता प्रो. एनके मिश्रा ने बताया कि उन विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें एनटीए ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट नहीं कराया था। इस दौरान कुल 52 विषयों के लिए पंजीकृत 1228 में से 666 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। अपर परीक्षा नियंता प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।