गड्ढों से हर दिन बढ़ रहा हादसों का खतरा
शहर के कई लिंक मार्गों पर उखड़ी गिट्रिट्टयां और गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। दोपहिया वाहन चालकों को संबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। उनका कहना है कि बरसात के मौसम को देखते हुए सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता पर करानी चाहिए।
वीआईपी मूवमेंट के दौरान मुख्य सड़कों का निर्माण कराया गया था। शहर के मुख्य मार्गों पर कोई विशेष समस्या नहीं है। लिंक मार्गों पर कार्यदायी एजेंसियों की ओर से की जाने वाली खोदाई के कारण दिक्कत आती है। सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान लगातार चल रहा है। केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी