फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने समाजवादी भी उतर आए सड़कों पर

Mon, 10 Aug 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की जन संदेश साइकल यात्रा के पांच दिन रविवार को पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी। हर मुहल्ले और प्रमुख बाजारों से यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

युवा और दिग्गज सभी नेता सड़कों पर उतर आए थे और चारों तरफ लाल टोपी लगाए साइकल यात्री दिन भर दिखते रहे।
जंगमबाड़ी से विनोद यादव, राजघाट से इरशाद अहमद, हथुआ मार्केट से राजू यादव, दीपचंद गुप्ता और व्यापार सभा राजेश केशरी के नेतृत्व में मैदागिन से साइकल यात्राएं निकाली गईं।
इन यात्राओं में डा. केपी यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, रीबु श्रीवास्तव, एसएन सिंह, सुधीर सिंह, संजय गुप्ता, राकेश जैन, मिर्जा इरफान बेग, जितेंद्र यादव, प्रियांशु यादव, रामजी यादव, जूली वर्मा जैसे पदाधिकारी और वरिष्ठ शामिल रहे तो आशुतोष सिन्हा, प्रशांत जायसवाल, अवनीश यादव विक्की, रितेश केशरी, प्रदीप जायसवाल जैसे युवा नेता भी शामिल रहे।
विज्ञापन

 नेता रास्ते पर सरकार की उपलब्धियों का बखान करने वाले पर्चे बांटते रहे। मिर्जामुराद में सुरेंद्र पटेल ने साइकल यात्रा को रवाना किया। कन्हैया राजभर, प्रकट नारायण सिंह के नेतृत्व में यात्री गांव-गांव घूमते रहे।
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष सतीश फौजी और पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में कोईराजपुर इलाके,  व्यापार सभा के नेता नंदलाल जायसवाल के नेतृत्व में पिंडरा में साइकल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें