फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के घर तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद विजय पथ योजना के तहत सात खिलाड़ियों के घर तक सड़क का निर्माण होगा। स्टेडियम प्रबंधन ने पीडब्ल्यूडी को सात खिलाड़ियों की सूची सौंपी है। वर्ष 2020 में प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2017 से 2020 तक के ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स और विश्वकप सहित राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं के नाम से उनके घर तक सड़क बनाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने पीडब्ल्यूडी को ओलंपियन ललित उपाध्याय, वेटलिफ्टर पूनम यादव, पूर्णिमा पांडेय, जूडो खिलाड़ी विजय कुमार यादव, हॉकी खिलाड़ी प्रशांत कुमार चौहान और बास्केटबाल खिलाड़ी बरखा सोनकर के अलावा चंदौली के ओलंपियन शिवपाल के नाम की सूची सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें