बिना वैध बीमा के वाहन चलाने वालों के खिलाफ 530 चालान किए गए। इनसे 6 लाख 52 हजार 600 रुपये शमन शुल्क वसूल किए गए। नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल का प्रयोग न करने और हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने पर जोर दिया।
क्या बोले अधिकारी
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। नाबालिगों को वाहन न दें। एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाएं। -नवीन अरोरा, एडीजी जोन