बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए दो दोस्त बाइक से निकले। रास्ते में तेज रफ्तार कार की टपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बहन की शादी का निमंत्रण बांटने निकले दो दोस्तों के लिए पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार काल बन गई। गाजीपुर के सिधौना स्थित हाईवे तिराहे के पास बाइक सवार दोनों युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे नारायण साहनी (29) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे गौतम यादव (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दोनों युवक आदमपुर थाना क्षेत्र के मच्छोदरी इलाके के रहने वाले थे। गौतम यादव अपनी बहन की शादी का निमंत्रण बांटने के लिए दोस्त नारायण साहनी के साथ सोमवार सुबह घर से निकले थे।
इसी दौरान गाजीपुर के सिधौना स्थित हाईवे तिराहे के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में नारायण साहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे गौतम यादव करीब 10 मीटर दूर छिटककर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गौतम के पास से मिले मोबाइल के जरिए हादसे की सूचना उनके घरवालों को दी। आदमपुर थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि गाजीपुर का मामला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।