फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: वाराणसी में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 24 Oct 2022 01:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चोलापुर क्षेत्र के कुरौली नहर के समीप रविवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के कुरौली नहर के समीप रविवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। चोलापुर थाना क्षेत्र के गहनी ग्राम निवासी अवनीश कुमार(30) पुत्र स्व.बचानू राम रविवार शाम बाजार गया था।

विज्ञापन


वापस लौटते समय विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाईक सवार ने कुरौली नहर के समीप अवनीश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सरिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अवनीश की शादी 9 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। अवनीश टेंट का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। बड़े भाई मनीष की तहरीर पर रविवार देर रात चोलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की गई जान
रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रहे करनाडाडी निवासी सुदामा पटेल (56) की सोवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। पत्नी सुमित्रा देवी, बेटा विनोद और संतोष का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें