वाराणसी के हरिहरपुर गांव के पास रिंग रोड चौराहे पर ट्रक और कार के बीच टक्कर को गई। टक्कर के बाद ट्रक काफी दूर तक कार को घसीट लेकर गया। हादसे में कार में सवार लोग तो सुरक्षित हैं। इसमें कार को काफी नुकसान पहुंचा है। ट्रक गाजीपुर से हरहुआ की ओर जा रहा था। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की फिराक में था लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया।
सूचना पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, ट्रक चालक नशे में धुत्त था। कार सवार ऋषि जायसवाल निवासी लमही थाना कैंट का रहने वाला है। वहीं ट्रक चालक ने अपना नाम कल्लू निवासी डाला बताया है।