फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मामा की बरात के लिए जा रहे चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

Tue, 28 Feb 2023 06:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के डुबकियां बाजार के समीप मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर डुबकियां बाजार स्थित एसओएस हरमन माइनर स्कूल के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


ग्रामीणों से हादसे की सूचना पाकर चौबेपुर थाने की पुलिस पहुंची और भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। युवकों की मौत से गुस्साए ननिहाल पक्ष के लोगों ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने सबको समझाया और उन्हें शांत कराके जाम खुलवाया।

सीरगोवर्धनपुर गांव निवासी रितेश यादव (22) अपने चचेरे भाई अनुराग यादव (24) के साथ बाइक से चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव जा रहे थे। गौरडीह गांव में रितेश की ननिहाल है। उसके मामा की बरात जाने वाली थी। चचेरे भाई बाइक से डुबकिया गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

इससे संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर ही जा गिरे। इसके बावजूद चालक ने ब्रेक नहीं मारा और रितेश-अनुराग को कुचलते हुए निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। चौबेपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने चचेरे भाइयाें को चिरई गांव स्थित अस्पताल भी भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रितेश दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता अहमदाबाद में गन्ने का जूस बेचकर जीविकोपार्जन करते हैं।

विज्ञापन

गमगीन माहौल के बीच निकली बरात

रितेश और अनुराग की सड़क हादसे में मौत से उसके ननिहाल में कोहराम मच गया। बरात निकलने के पहले दोनों की मौत की खबर मिली तो उनके ननिहाल के लोग सन्न रह गए। गमगीन माहौल के बीच किसी तरह से बरात गाजीपुर के नंदगंज के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें