फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रिंग रोड फेज-1 पर बेकाबू ट्रक ने डायल 112 पीआरवी में मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी गंभीर

Sun, 19 Jun 2022 11:29 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के हरिहरपुर गांव में रिंग रोड के किनारे पीआरवी 0635 शनिवार रात खड़ा था। रात लगभग दो बजे के बाद गिट्टी लादे हुए तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पीआरवी में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
टक्कर के बाद दोनों वाहन पलटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के हरिहरपुर रिंग रोड के पास शनिवार की रात ट्रक और पीआरवी में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गया। हादसे में पीआरवी सवार होमगार्ड और सिपाही घायल हो गए। घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना अंतर्गत पीआरवी रात में गश्त पर थी। पीआरवी में सवार होमगार्ड एसडी जिलेदार (45) और सिपाही अंबिका प्रसाद (42) और हेडकांस्टेबल पति राम प्रजापति थाने की ओर जा रहे थे कि रात दो बजे अचानक गिट्टी लदा ट्रक हरिहरपुर के पास पीआरवी से टकरा गया। रफ्तार तेज होने के चलते वाहनों में टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए।

आसपास के लोगों और दुकानदारों ने तुरंत पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों में होमगार्ड और सिपाही अंबिका को बाहर निकाला, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि हेड कांस्टेबल पतिराम प्रजापति बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद ट्रक चालक और खलासी भाग निकले। ट्रक को कब्जे में लिया गया। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर यह ट्रक मिर्जापुर चुनार का रहने वाला चालक सुनील यादव चला रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें