फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: थार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, महिला की मौत; इलाज के बाद आरोपी चालक अस्पताल से भागे

Sun, 25 May 2025 02:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Accident News: दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। यहां महिला की माैत के बाद दोनों घायल भाग निकले। कार को यही दोनों चला रहे थे। पुलिस रपट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई है।
विज्ञापन
वाराणसी जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Varanasi: शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 25 मई दिन रविवार को सुबह लगभग सात बजे रिंग रोड फेज एक पर झुनझुनवाला शंकरा आई हॉस्पिटल के सामने हरिहरपुर चौराहे से हरहुआ की तरफ जा रही ट्रैक्टर को एक थार ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर चालक सुभाष की पत्नी मुन्नी देवी (50) निवासी रमई पट्टी (बड़ागांव) और थार (GJ15CN5554) चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना शिवपुर पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने थार को कब्जे में लेते हुए तीनों घायलों को तत्काल दीनदयाल अस्पताल भिजवाया, जहां पर ट्रैक्टर चालक की पत्नी मुन्नी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मुन्नी के पति सुभाष ने अपने गांव के लालजी पटेल का ट्रैक्टर मांग कर खाना बनाने के लिए अपनी पत्नी मुन्नी देवी तथा दो बच्चे के साथ हरिहरपुर में लकड़ी लेने आए थे। लौटते समय पीछे से तेज गति से आ रही थार ने जोरदार टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर और ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में मुन्नी देवी छिटक कर सिर के बल जमीन पर जा गिरी। वहीं, थार में सवार दोनों लोग भी घायल हो गए। तीनों घायलों को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में मुन्नी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, थार में सवार दोनों लोग दीनदयाल हॉस्पिटल से फरार हो गए। पुलिस थार चालक की तलाश में जुटी है। मृत मुन्नी के पति खेती करते हैं। उसके दो बेटे और चार बेटियां हैं। मामले में थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि तहरीर आ रही है। अज्ञात थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें