शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के लगभग यह अपने आवास से सरैया स्थित अपने प्लॉट पर जा रहे थे। वहां पर इनके जमीन की बाउंड्री हो रही थी। पतेरवां के राजभर बस्ती मोड़ पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है। बेटे की नवंबर में शादी होने वाली है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
अवैध बालू मंडी बन रहा दुर्घटना का कारण
सारनाथ-रिंगरोड के पास सिंहपुर, गोला, ककरहिया इलाकों में अवैध बालू के कई मंडी और कंक्रीट मंडी का संचालन हो रहा है। बड़े-बड़े बहन व अवैध ट्रैक्टर बालू-गिट्टी लाद कर फर्राटा भरते हैं। इससे सड़क पर चलना और आर-पार करना, दोनों खतरे से खाली नहीं होता।
आए दिन गलत दिशा और तेज गति ट्रैक्टर से लोगों की जान जा रही है। पुलिस की मिलीभगत से संचालित हो रहे अवैध बालू और गिट्टी मंडी से हादसे होते रहते हैं। रिंगरोड से सारनाथ की ओर नो इंट्री है। बावजूद इसके नो इंट्री जोन में ही मंडी संचालित हो रही है।