फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: वाराणसी में मैजिक और पिकअप में भिड़ंत, दोनों वाहनों के चालक घायल

Sat, 08 Oct 2022 04:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के नेताजी इंटर कॉलेज बरकी के पास शनिवार दोपहर पिकअप और मैजिक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। 
विज्ञापन
पिकअप से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त मैजिक वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के नेताजी इंटर कॉलेज बरकी के पास शनिवार दोपहर पिकअप और मैजिक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। औराई भदोही निवासी चालक राजेश कुमार (35) पिकअप लेकर कछवा से कपसेठी की तरफ जा रहा था। नेता जी इंटर कॉलेज बरकी के पास कपसेठी से कछवा की ओर जा रही मैजिक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

मैजिक के परखच्चे उड़ गए। वहीं पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में मैजिक का चालक गुड्डू बिंद (30) वर्ष निवासी बरैनी थाना कछवा जनपद मिर्जापुर और औराई भदोही निवासी पिकअप चालक राजेश कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें