फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: वाराणसी में लग्जरी कार सवार युवक के सीने के आर-पार हुआ आयरन एंगल, उसके भाई की बची जान

Tue, 25 Oct 2022 01:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आजमगढ़ के ओझौली गांव निवासी दो सगे भाई होंडा सिटी कार से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक भाई की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर चोलापुर क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में लग्जरी कार सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसके सगे भाई की जान तो बच गई मगर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे लगे डिवाइडर से तेज रफ्तार कार टकराने का कारण हादसा हुआ।

विज्ञापन


आजमगढ़ के ओझौली गांव निवासी दो सगे भाई दुर्गा प्रसाद सिंह व अमन कुमार सिंह देर रात करीब दो बजे होंडा सिटी कार से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र अंतर्गत गोला स्थित बाईपास के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई।

नजारा देख सहम उठे ग्रामीण

घटना में सेफ्टी डिवाइडर पर लगा आयरन एंगल कार को चीरते हुए अंदर जा घुसा। जो ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे अमन सिंह (27) के सीने में घुस गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कार चला रहा दुर्गा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर जुटे ग्रामीण नजारा देख सहम उठे।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों भाइयों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। प्रयागराज के एक स्कूल में शिक्षक अमन कुमार अविवाहित था। गंभीर रूप से घायल दुर्गा प्रसाद भारतीय सेना में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें