फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सड़क हादसा: बेकाबू वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Fri, 24 Sep 2021 02:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के खेवली गांव निवासी दीपक कुमार विश्वकर्मा (28) फर्नीचर का काम करता था। वह शुक्रवार सुबह बाइक से काम के लिए निकला था। रास्ते में बेकाबू वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके से उक्त वाहन भागने में कामयाब रहा। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम करने का किया प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया।

विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के खेवली गांव निवासी दीपक कुमार विश्वकर्मा (28) पुत्र सोमारू विश्वकर्मा फर्नीचर का काम करता था। वह शुक्रवार सुबह अपने बाइक से काम के लिए बेनीपुर जा रहा था। रास्ते में जंसा की तरफ से आ रही बेकाबू चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शव के साथ परिजनों ने सड़क जाम करने की कोशिश की। कहा कि जब तक घटना में संलिप्त वाहन पकड़ा नहीं जाता तब तक शव पुलिस को नहीं सौंपेंगे। मौके पहुंचे सीओ बड़ागांव जगदीश काली रमन ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को एक पुत्री और एक पुत्र है। उसकी पत्नी वंदना विश्वकर्मा और मां इंद्रावती देवी का रो रोकर बुरा हाल है। दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता किसान हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें