वाराणसी के चौकाघाट पानी टंकी के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अमित गुप्ता (30) की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा साथी घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कैंट स्टेशन के सामने विजयनगरम मार्केट निवासी अमित गुप्ता का घर के पास ही गेस्ट हाउस है। रात में वह अपने साथी शुभम कुमार (25) के साथ बाइक से चौकाघाट की ओर जा रहा था। पानी टंकी के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
सूचना पर पहुंची जैतपुरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। चार भाइयों में सबसे बड़े अमित की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
पढ़ें: वाराणसी में देर रात हादसा: महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की बस खड़े ट्रक से टकराई, 13 गंभीर रूप से घायल