काजीसराय ओवरब्रिज पर रविवार देर रात बाबतपुर से वाराणसी की तरफ आ रही दो कारों के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान पीछे से डीसीएम आ गई। कारों को बचाने के चक्कर में डीसीएम अनिंयत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। डीसीएम पलटने के चलते यातायात अवरुद्ध रहा।