फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पोल से टकराई अनियंत्रित कार, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग, एक की मौत; चार घायल

Sat, 27 Apr 2024 10:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: अहरौरा थाना क्षेत्र के हुए हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के सरसवापार पेट्रोल पंप के पास बीती रात कर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


चार पहिया एक वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार आयूष राज पुत्र अरविंद सिंह, अशोक सिंह पुत्र जोखन, बब्बे पुत्र डिप्पन, राहुल पुत्र ओमप्रकाश व राजेश्वर सिंह पुत्र चेतनारायण समस्त निवासी बैरमपुर थाना अहरौरा घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना प्रभारी अहरौरा  मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अहरौरा ले गए।  जहां डॉक्टरों द्वारा घायल आयूष राज उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया। थाना अहरौरा पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जें में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें