फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: डीसीएम और बाइक की आमने-सामने भिड़त, दो लोगों की मौके पर मौत

Tue, 03 Aug 2021 10:19 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बाइक सवार दो लोग मऊ जिले के घोसी स्थित ननिहाल गए थे। रात लगभग 12 बजे लाटघाट चौक पर सामने से आ रहे डीसीएम से भिड़ंत हो गई। 
 
विज्ञापन
डीसीएम के नीचे दबी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। डीसीएम और बाइक की आमने-सामने भिड़त में दो लोगों की मौत हो गई। घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट चौक की है। देर रात डीसीएम से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के निबियहवा गांव निवासी राजू पुत्र पारस सोमवार को प्रदुम पुत्र प्रकाश निवासी पकड़ीहवा के साथ ननिहाल मऊ जिले के घोसी स्थित खिदिरपुरा गए थे। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। रात लगभग 12 बजे लाटघाट चौक पर ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे डीसीएम से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों लोग डीसीएम में घुस गए, जिससे कुछ दूरी तक दोनों डीसीएम में फंस कर घसीटते चले गए। हादसे में राजू और प्रदुम की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर से हुई तेज आवाज पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजू मां-बाप की इकलौती संतान था और उसके चार बच्चे बताए जा रहे हैं। वहीं प्रदुम दो भाईयों में बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। डीसीएम चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें