फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आरके चौधरी फिर बने आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल के वरिष्ठ उद्यमी आरके चौधरी को एक बार फिर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। उनके लगातार पांचवीं बार उपाध्यक्ष बनने पर पूर्वांचल समेत प्रदेशभर के उद्यमियों ने खुशी जाहिर की। आरके चौधरी लंबे समय से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, उद्योगों के विकास और उद्यमियों के हितों की पैरवी करते रहे हैं। आईआईए की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राजेश भाटिया ने कहा कि आरके चौधरी का पुनर्निर्वाचन उद्यमी समाज के लिए गौरव का विषय है। वहीं, राष्ट्रीय सचिव अनुपम देवा ने कहा कि चौधरी हमेशा उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं। आरके चौधरी ने सभी उद्यमियों का आभार जताया। इस अवसर पर आईआईए के डिवीजनल चेयरमैन प्रशांत अग्रवाल, डिवीजनल सचिव मनीष कटारिया, मेंबरशिप ग्रोथ कमेटी के चेयरमैन नीरज पारीख, राष्ट्रीय टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन राहुल मेहता, आईआईए वाराणसी के चेयरमैन पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें