फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 14 को रोजगार मेला, 20 कंपनियां करेंगी 1500 रिक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व युवा कौशल दिवस पर 14 जुलाई को रोजगार मेला राजकीय आईटीआई करौंदी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर परिसर में लगेगा। मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि मेले में 20 से ज्यादा कंपनियां भाग लेंगी। विभिन्न पदों पर 1500 रिक्तियों पर युवाओं का चयन होगा। हाईस्कूल से परास्नातक तक के प्रशिक्षित अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सेवायोजन विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थी भी पात्र हैं। प्रदेश सरकार की ओर से चिह्नित जीरो पावर्टी परिवार के सदस्य, दिव्यांगजन और एनआरएलएम समूह के पारिवारिक सदस्य भी इसमें शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन क्यूआर कोड या सीधे आयोजन स्थल पर आकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक युवक-युवतियां अपने सभी दस्तावेज जैसे बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्र की दो प्रतियां लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें