फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अखिल भारतीय मुक्केबाजी में काशी के ऋषि सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज सूर्यांश और ऋषि सिंह - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
अखिल भारतीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वाराणसी के दो खिलाड़ियों ने पदक जीता है। दुर्गाकुंड निवासी ऋषि सिंह ने पंजाब के एलपीयू विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। इसी प्रतियोगिता में सोलदेव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अर्दली बाजार निवासी सूर्यांश सिंह ने कांस्य पदक जीता है। अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता 2 से 8 मार्च तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई। सूर्यांश के कोच मनोज प्रजापति ने कहा कि विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में पदक खिलाड़ी की कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर मिला है। उनके प्रदर्शन पर मुक्केबाजी संघ के रवि पंडित ने बताया कि ऋषि सिंह माता पिता के निधन के बाद अपने दादा-दादी के सहयोग से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें