फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वरुणा के जलस्तर में बढ़ोतरी गंगा में ठहराव

विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में लगा बारिश का पानी के  बीच जाते लोग ।संवाद
विज्ञापन
वाराणसी। बारिश के कारण वरुणा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, वरुणा के मुकाबले गंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। बुधवार को वरुणा का जलस्तर 67.98 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से महज 2.28 मीटर नीचे है। वहीं गंगा का जलस्तर 62.03 मीटर दर्ज किया गया, जो केंद्रीय जल आयोग के अनुसार चेतावनी बिंदु से 8.23 मीटर नीचे है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गंगा की तुलना में वरुणा का जलस्तर अधिक तेजी से बढ़ रहा है। इसका कारण यह है कि वरुणा में आसपास की नहरों, तालाबों और खेतों का पानी भी आकर मिलता है। गंगा वैज्ञानिक डॉ. कृपा राम ने बताया कि गंगा की तुलना में वरुणा की चौड़ाई और क्षेत्रफल कम है। इसी कारण वरुणा का जलस्तर अपेक्षाकृत तेजी से बढ़ता दिखाई देता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें