कारगिल के द्रास सेक्टर में गुरुवार को बर्फीले तूफान में शहीद घाटमपुर के धर्मेंद्र उर्फ बब्लू(40) का शव रविवार सुबह घर पहुंचा तो पूरा गांव रो पड़ा। अंतिम दर्शन के लिए कई गांवों के लोगों की भीड़ लग गई। फूलों से सजीधजी सेना की गाड़ी पहुंची तो पूरा इलाका शोक में डूब गया।