फेडरेशन का सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित डीएसआर सम्मेलन में सम्मानित अतिथिगण। स्रोत स्व
फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एफएसआईआई) ने इरी के आइसार्क के निदेशक व धान वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु सिंह को सम्मानित किया है। डॉ. सुधांशु को यह सम्मान नई दिल्ली में मंगलवार को धान की सीधी बुआई (डीएसआर) तकनीक विषय पर आयोजित सम्मेलन में दिया गया। उन्हें ये सम्मान उच्च उत्पादक और सुदृढ़ धान की खेती को आगे बढ़ाने, डीएसआर को बढ़ावा देने और जलवायु-अनुकूल फसल प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के लिए मिला है। गाजीपुर के रहने वाले भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. एके सिंह को भी सम्मानित किया गया। उन्हें पीपीवीएफआरए के अध्यक्ष डॉ. त्रिलोचन महापात्रत, आयुक्त, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय डॉ. पीके सिंह, शोध निदेशक सिर्स-इरी डॉ. वीरेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त आईएएस कहान सिंह पन्नू, अजय राणा, राजवीर राठी, मेहतलाल बिसेन आदि ने बधाई दी है।