बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर (RGSC) में आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ किया गया।
लेक्चर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में 2023-24 में आचार्य प्रभारी प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्रा के दिशा निर्देश में कराए गए कार्याें के बारे में बताया गया।
सोमवार को नए अकादमिक सत्र 2024 -25 का शुभारंभ करते हुए आचार्य प्रभारी ने समस्त शिक्षकाें को संबोधित करते हुए आगामी सत्र की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न कार्यों को सकुशल संपादित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए क्रीड़ा संकुल व केन्द्रीय व्यायामशाला का विस्तारीकरण किया गया है। रात में भी इसका पूर्ण उपयोग हो इसके लिए संकुल को पूर्णतया स्ट्रीट लाइट से सुसज्जित करने का प्रयास हुआ। छात्रावास में विद्यार्थियों के रहने के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया जा रहा है, फलस्वरूप अब दो छात्रावासों में 400-400 कमरों का नवर्निमाण हुआ। आचार्य प्रभारी ने इस मानसून में एक पेड़ अपनी मां के नाम से रोपित कर परिसर को और हरित करने के प्रयास पर बल दिया।