फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadoi News:उद्यान विभाग की नर्सरी में 1000 पौधे हो रहे बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग की नर्सरी में एक हजार से ज्यादा पौधे बर्बाद हो रहे हैं। उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। जबकि उद्यान विभाग हर साल लाखों पौधे रोपकर उनकी सुरक्षा का दावा करता है। जिसको लेकर अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में वन विभाग की ओर से 12 लाख और उद्यान विभाग की ओर से 66 हजार पौधों लगाने का लक्ष्य है। जिसके लिए दोनों विभागों की नर्सरी में फलदार, छायादार पौधों की नर्सरी तैयार की जा रही है। हर साल जिले में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान भी आयोजित किया जाता है, लेकिन पौधों की सुरक्षा न होने के कारण उसमें 20 से 25 फीसदी ही बच पाते हैं। विभाग हर साल लगाए जाने वाले पौधे की सुरक्षा का दावा जरूर करता है, लेकिन क्षतिग्रस्त ट्री गार्ड और देखरेख न होने से पौधे सुरक्षित नहीं रह पाते। दूसरी तरफ वन विभाग की नर्सरी में ही तैयार किये जा रहे पौधे भी सुरक्षित नहीं रख पा रहा है। सरपतहां स्थित ज्ञानपुर रेंज कार्यालय में करीब 600 से 700 पौधों की नर्सरी देखरेख न होने के कारण सूख चुके हैं। वर्जन इन दिनों नर्सरी की सफाई हो रही है। इस कारण खराब पाैधे छांटकर अलग किए गए हैं। -ममता यादव, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें