फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 100 मीटर दौड़ में रेयांश और अनन्या ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार दोपहर मुख्य अतिथि प्रबंधक संजीव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें 100 मीटर दौड़ की बालक वर्ग की स्पर्धा में रेयांश और बालिका वर्ग में अनन्या ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इसमें रस्साकशी, 200 मीटर दौड़, शटल दौड़, भाला फेंक, लंबी कूद, वाॅलीबॉल, खो-खो और रिले रेस जैसी स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग मे रेयांश प्रथम, दीप मिश्रा द्वितीय व अंकुश कन्नौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 100 मीटर में अनन्या ने पहला कृतिका ने दूसरा और श्रेया कुमारी ने तीसरा स्थान पाया। 50 मीटर रेस में लकी सोनकर प्रथम, प्रांजल यादव द्वितीय व यूसुफ खां तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आस्था ने प्रथम, नवनीत ने द्वितीय व रुद्रा ने तृतीय स्थान पाया। इससे पूर्व विद्यालय के अलग-अलग हाउस की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामानुज, उप प्रधानाचार्य एसके सिंह, दिनेश सिंह, सुरेश यादव, वीरेंद्र प्रजापति, कोऑर्डिनेटर दीपमाला सिंह रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें