फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑर्केस्ट्रा डांसर से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। छितौना गांव में एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम से लौट रही महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ का विरोध कर रहे कमलेश यादव (35) को कुछ युवकों ने बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि महिला को बचाने पहुंचे युवक को आरोपियों ने घेरकर पीटा। घटना 20 अप्रैल की रात 2 बजे की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पीयूष यादव, प्रिंस यादव, शिवम यादव और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सोनबरसा निवासी महिला डांसर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और फब्तियां कसनी शुरू कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय निवासी कमलेश यादव मौके पर पहुंचे और विरोध किया। इस पर आरोपित युवक उन पर टूट पड़े और लोहे की रॉड व लाठी से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें