जमानत कराने के बाद जब मैं चलने फिरने में समर्थ हो गया तो थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी ने सिर्फ 600 रुपये वापस किए और शेष 7000 नहीं लौटाया। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी यह शिकायत की गई है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।