फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों पर लगे लगाम, एक सप्ताह तक लगे लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पतालों और लैब में लूट मची हुई है। अस्पताल मालिकों द्वारा भारी मात्रा में धनराशि डिपॉजिट करने के बाद ही इलाज कर रहे हैं, जिससे कमजोर व मध्यम वर्ग के लोग दम तोड़ दे रहे हैं। निजी अस्पतालों के बाहर इलाज का मूल् य निर्धारण का बोर्ड लगे ताकि निरीह जनता धन उगाही से बच सके। रविवार को वाराणसी व्यापार मंडल की हुई वर्चुअल बैठक में व्यापारियों ने यह मांग जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से की। वहीं व्यापारियों ने वाराणसी में बढ़ते कोविड मरीजों की स्थिति पर दु:ख जताया और जिला प्रशासन से मांग किया कि एक सप्ताह के लिए बनारस में लॉकडाउन लगाया जाए। अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा व महामंत्री प्रमोद अग्रहरी ने कहा कि व्यापारियों से अपील की गई है कि 29 अप्रैल से एक सप्ताह तक सभी दुकानें बंद रखे। ताकि संक्रमण के फैलाव को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें